Bhakt Se Badhke
Bhajan

Bhakt Se Badhke

Raju Mehra

Bhakt Se Badhke Lyrics

Synced

भक्त से बढ़कर कोई नहीं है, रामायण से ज्ञान मिला -२

अंजनी माँ का लाल दुलारा और माँ सीता का प्यारा

आज तलक ना किसी भगत को ,इतना बड़ा सम्मान मिला -२

हनुमान को इन चरणों में ,युग युग तक स्थान मिला -२

हनुमान को उस मालिक का, करने का सब काम मिला

बनवारी सच्ची भगती का ,इसको ये परिणाम मिला -२

भक्त से बढ़कर कोई नहीं है, रामायण से ज्ञान मिला -३

भक्त से बढ़कर कोई नहीं है रामायण से ज्ञान मिला

रामायण के हर पन्ने में हमको तो हनुमान मिला -२

राम ने समझा भरत बराबर, अपनी आँखों का तारा

अंजनी माँ का लाल दुलारा ,और माँ सीता का प्यारा

जिन चरणों की धुलि से ,पत्थर नारी बन जाता है

पापी के मस्तक लग जाये, भव से वो तर जाता है

त्रिलोकी के नाथ राम जी ,सारी सृष्टि चलाते है

पल में किरपा कर देते ,और सबका काम बनाते है

हनुमान के आगे तो ,श्रीराम प्रभु की चलती नहीं

राम की बात भले टल जाये , हनुमान की टलती नहीं

रामायण के हर पन्ने में ,हमको तो हनुमान मिला -३

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

Details

Bhajan
Bhakt Se Badhke
First line
भक्त से बढ़कर कोई नहीं है, रामायण से ज्ञान मिला -२Bhakt Se Badhakar Koi Nahi Hai Ramayan Se Jnan Mila 2
Singer
Raju Mehra
Category
Bala Ji

More Bhajans by Raju Mehra

More Bala Ji

Browse all Bala Ji →