Mera Aapki Kripa Se
Bhajan

Mera Aapki Kripa Se

Maanya Arora

Mera Aapki Kripa Se Lyrics

Synced

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है

करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है

हैरान है ज़माना, हर चीज़ मिल रही है

करता नहीं मैं कुछ भी-२ सब काम हो रहा है

तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है

किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है

तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं

टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं

तेरी प्रेरणा से ही सब, ये कमाल हो रहा हैं

मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा

मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके इक इशारा

एहसान पे तेरा ये-२ एहसान हो रहा है

तूफान आंधियों में, तुमने ही मुझे थामा

तुम कृष्ण बन के आए, और मैं बना सुदामा

तेरा करम ये मुझ पर-२ सरे आम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है-२

मेरे श्याम साँवरे प्यारे घनश्याम-२

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

About this Bhajan

“Mera Aapki Kripa Se” is a devotional bhajan sung by Maanya Arora from the Radha Kishan collection on Bhajan Sarovar. Listen online free on this page, or open the Bhajan Sarovar app to play it ad-free with the full devotional collection, playlists and more.

More Bhajans by Maanya Arora

More Radha Kishan

Browse all Radha Kishan →