Shringaar Basanti Hai
Bhajan

Shringaar Basanti Hai

Maanya Arora

Shringaar Basanti Hai Lyrics

Synced

श्री श्याम सलोने का-२ श्रृंगार बसंती है

श्रृंगार बसंती है

बसंती ही पीताम्बर, बसंती ही फेटा है

बसंती सिंहासन, जिस पर ये बैठा है

इसने जो पहने है-२ वो हार बसंती है

श्रृंगार बसंती . ।।1

मुखड़े पर गौर करो, मुस्कान बसंती है

मुरली से उठ जो रही, वो तान बसंती है

जिन नजरों से ये देखे-२ वो प्यार बसंती है

श्रृंगार बसंती ।।2

इसके हर प्यारे की, पहचान बसंती है

दिल में जो मचल रहे, अरमान बसंती है

जिस डोर से ये बाँधे-२ वो तार बसंती है

श्रृंगार बसंती . ।।3

ये श्याम सरोवर है, मोहन की धरोहर है

‘बिन्नू’ इसके तट का हर घाट मनोहर है

इसके निर्मल जल की-२ हर धार बसंती है

श्रृंगार बसंती . ।।4

दरबार बसंती है

दरबार बसंती है

दरबार बसंती है श्रृंगार बसंती है

दरबार बसंती है श्रृंगार बसंती है

दरबार बसंती है श्रृंगार बसंती है

दरबार बसंती है श्रृंगार बसंती है

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

About this Bhajan

“Shringaar Basanti Hai” is a devotional bhajan sung by Maanya Arora from the Radha Kishan collection on Bhajan Sarovar. Listen online free on this page, or open the Bhajan Sarovar app to play it ad-free with the full devotional collection, playlists and more.

More Bhajans by Maanya Arora

More Radha Kishan

Browse all Radha Kishan →