Tumhe Aaj Mohan Aana Padega
Bhajan

Tumhe Aaj Mohan Aana Padega

Tumhe Aaj Mohan Aana Padega Lyrics

Synced

तुम्हें आज मोहन आना पड़ेगा

बहुत हो चुकी है आंख मिचोली, अब तो आना पड़ेगा

जरा कुछ तो सोचो ऐ बाँके बिहारी

तेरी याद में हमने जिंदगी गुजारी

छलावा नहीं , हकीकत है कान्हा

ये तुमको बताना पड़ेगा

बड़ी पैनी नजरे है तुम्हारी मुरारी

ओझल हुआ है कैसे दर्श का भिखारी

खता कुछ तो है जाने भी दो

आना पड़ेगा

मनाने में इतना माहिर नहीं हूँ

ज्यादा नहीं सांवरिये कुछ तो सहीं हूँ

तेरा ही था तेरा ही रहूँगा

तुमको निभाना पड़ेगा, तुम्हें आज मोहन आना पड़ेगा

गुरु की कृपा से दीक्षा है पाई

चरण रज तुम्हारी ही , मेरी दवाई

घाव है हरा , भरना है तुमको

क्या ये बताना पड़ेगा

क्या ये जमाना कहेगा

आना पड़ेगा

आना पड़ेगा

आना पड़ेगा

तुम्हें आज मोहन आना पड़ेगा

तुम्हें आज मोहन आना पड़ेगा

आना पड़ेगा

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

Details

Bhajan
Tumhe Aaj Mohan Aana Padega
First line
तुम्हें आज मोहन आना पड़ेगाTumhen Aj Mohan Ana Padega
Category
Shyam baba

More Shyam baba

Browse all Shyam baba →