De Do Apni Naukri
Bhajan

De Do Apni Naukri

Raju Mehra

De Do Apni Naukri Lyrics

Synced

दे दो अपनी नौकरी

मैया जी इक बार

मेरा सुखी रहे परिवार

तेरे काबिल नही है मैया

फिर भी काम चला लेना

जैसे भी है हम तेरे है ,गुण अवगुण बिसरा देना -२

गुण अवगुण बिसरा देना

गर तेरी किरपा होगी -२

मेरा सुधरेगा संसार

तुम तो जग जननी हो माँ

मेरी क्या औकात है

तेरी सेवा मिल जाए तो,यह किस्मत की बात है -२

यह किस्मत की बात है

मानूंगा तेरा कहना -२

मैं करता हूँ इकरार

थोड़ी सी माया देकर के

हमको ना बहलाओ जी

आज खड़ा हूँ सामने तेरे ,कोई हुकुम सुनाओ जी -२

कोई हुकुम सुनाओ जी

‘रोमी’ की इस अर्जी पर -२

अब मत करना इंकार

बस इतनी तनखा देना -२

दे दो अपनी नौकरी ,मैया जी इक बार -२

तेरे काबिल नही है मैया ,फिर भी काम चला लेना -२

तुम तो जग जननी हो माँ,मेरी क्या औकात है -२

थोड़ी सी माया देकर के ,हमको ना बहलाओ जी -२

दे दो अपनी नौकरी ,मैया जी इक बार -४

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

Details

Bhajan
De Do Apni Naukri
First line
दे दो अपनी नौकरीDe Do Apni Naukri
Singer
Raju Mehra
Category
Dhandhan wali Dadi

More Bhajans by Raju Mehra

More Dhandhan wali Dadi

Browse all Dhandhan wali Dadi →