Chunadi Ke Palle Se
Bhajan

Chunadi Ke Palle Se

Raju Mehra

Chunadi Ke Palle Se Lyrics

Synced

बड़ा ही साचाँ है साचाँ है मईया का दरबार

ये मईया भरती है, भरती है भक्तों के भण्डार

अपना झंडा गाड़ के माँ दरबार लगाती है

चुनरी के पल्ले से माँ धन बरसाती है

बन जा दरबार का सवाली तू

कभी भी जायेगा ना खाली तू, ये ही जगदम्बे राजरानी है

लेके जा पूजा की एक थाली तू

जितना चाहो उतना लूटो खूब लुटाती है

हमने देखा समुद्र सूख जाते, हमने देखा ये पर्वत टूट जाते

खजाना माँ का खाली ना होता, लुटने वाले जी भर लूट जाते

इसके दर पे छोटी बड़ी झोली भर जाती हैं

सहारा मांगो तो सहारा दे, किनारा मांगो तो किनारा दे

पकड़ के पाँव दोनों बैठ जा तू, जिन्दगी भर का ये गुजारा दे

भक्त बुलाये तो ये सिंह पे चढ़के आती है

नजर भर देख ले तो नावी चले, अगर ये सोच ले तो कष्ट टले

इशारा काफी इसका 'बनवारी', सारी सृष्टि है इसके पाँव तले

काम बनें जब भक्तों का चुनरी लहराती है

दोनों हाथों से मा मेरी मा लुटा रही भण्डार

Play this bhajan and the words will follow along, line by line.

Browse all bhajan lyrics →

Details

Bhajan
Chunadi Ke Palle Se
First line
बड़ा ही साचाँ है साचाँ है मईया का दरबारBada Hi Sachan Hai Sachan Hai Maiya Ka Darbar
Singer
Raju Mehra
Category
Dhandhan wali Dadi

More Bhajans by Raju Mehra

More Dhandhan wali Dadi

Browse all Dhandhan wali Dadi →